अररिया, सितम्बर 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सामरिक एवं आर्थिक महत्व तथा रेल यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण दिल्ली- गोरखपुर-गुवाहाटी रेल कॉरिडोर को फारबिसगंज-अररिया के रास्ते मल्टी ट्रैक परियोजना से जोड़ने की घोषणा पर स्थानीय सामाजिक एवं नागरिक संगठनों ने हर्ष जताया है। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निर्माणाधीन फारबिसगंज-लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन को भी प्रस्तावित मल्टी ट्रैक परियोजना से जोड़ने की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- अररिया : मल्टी ट्रैक परियोजना से जोड़ी जाए फारबिसगंज-लक्ष्मीपुर नई रेल लाइनघोषणा का स्वागत सोशल एक्टिविस्ट आजातशत्रु अग्रवाल, फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के संयुक्त सचिव आदर्श गोयल, प्रवक्ता पवन मिश्रा, स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष अग्रवाल एवं ...