बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। महाशिवरात्रि पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने वेदांता मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक-एडवांस्ड डेंटल एंड मेडिकल केयर का फीता काटकर उद्घाटन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया जा रहा है और इसी क्रम में ऐसे आधुनिक चिकित्सा संस्थानों की स्थापना जनसामान्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं में इस स्तर की उन्नत स्वास्थ्य सुविधा का प्रारंभ होना जिले के लिए गर्व का विषय है। वरिष्ठ अधिवक्ता लालता प्रसाद मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...