मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के अंतर्गत संचालित मेडिकल स्टोर्स पर तमाम दवाओं और मेडिकल एक्सेसरीज की जमकर बिक्री हो रही है। मल्टीविटामिन दवाएं जेनरिक होने की वजह से जनऔषधि केंद्रों पर सस्ती मिलने के चलते बड़ी संख्या में लोग यहीं से खरीदने को ही तवज्जो दे रहे हैं, लेकिन, पिछले कई दिनों से जनऔषधि केंद्रों पर मल्टी विटामिन दवाओं का अकाल पड़ने जैसी स्थिति है। यही स्थिति सैनेट्री पैड्स के मामले में भी दिखाई दे रही है। सरकारी अस्पतालों के परिसर में स्थित जनऔषधि केंद्रों पर तो मल्टी विटामिन और सैनेट्री पैड्स के अलावा अन्य भी कई दवाओं की भारी कमी है, जबकि, निजी स्तर से संचालित हो रहे जनऔषधि केंद्रों पर कई अन्य दवाएं मौजूद होते हुए भी मल्टी विटामिन और सैनेट्री पैड्स के उपलब्ध नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mot...