नई दिल्ली, मई 30 -- RVNL Share Price: शेयर बाजार में एक समय रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का दबदबा था। कंपनी के शेयर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे थे। लेकिन पिछले दो साल शेयर बाजार में कंपनी के लिए काफी बुरा समय रहा है। इस दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह सही समय है रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों को खरीदने का? या आने वाले समय में अभी दाम और गिरेगा? आइए जानते हैं। यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी ने फिर किया स्पेशल डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय2019 से अबत कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (RVNL Share Performance) रेल विकास निगम लिमिटेड की लिस्टिंग अप्रैल 2019 में हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस महज 19 रुपय...