नई दिल्ली, मई 18 -- मल्टीबैगर कंपनी केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर बुरे हाल में हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3132.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। 3 दिन में केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से आधे से ज्यादा टूट गए हैं। चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में यह तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों की रेटिंग भी घट गई है। आधे से ज्यादा टूट गए हैं केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरमल्टीबैगर कंपनी केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से आधे से अधिक लुढ़क गए हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर 7 अक्टूबर 2025 को 7705 रुपये पर ...