बिजनौर, जून 27 -- थाना मंडावर क्षेत्र के मोहल्ला आयशा कॉलोनी में इंजेक्शन लगने के बाद एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया था। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मल्टीपिल ऑरगन फेल्योर बताया गया। थाना मंडावर पुलिस ने मृत्यु के वास्तविक कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी, बिजनौर भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु कारण बहु-अंग विफलता होना पाया गया है। थाना मंडावर पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। यह भी पढ़ें- बहन से विवाद का बदला भाई से, 7 साल के मासूम को लगाया पशुओं का इंजेक्शन, माैत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है...