कानपुर, मई 3 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कल्याणपुर के मकसूदाबाद में खेलो इंडिया योजना के तहत बन रहे मल्टीपर्पज हाल का निरीक्षण किया। इसका 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष फिनिशिंग व विद्युतीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हॉल को पूरी तरह उपयोग के लिए तैयार किया जाए।डीएम के निरीक्षण के दौरान युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया कि हाल शुरू होते ही बास्केटबाल, वॉलीबाल और बैडमिंटन जैसी आधुनिक खेल सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना को 30 सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। हाल का मुख्य ढांचा, बास्क...