मऊ, सितम्बर 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के तुलसीपुर कुढ़वा, बंदीकला निवासी एक युवक की मलेशिया में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। शनिवार को युवक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव के पहुंचते ही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार, संभ्रांत नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। तुलसीपुर कुढ़वा, बंदीकला निवासी संजीव कुमार मलेशिया में नौकरी करते थे। मलेशिया में स्वास्थ्य खराब होने के बाद अस्पताल में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए घोसी सांसद राजीव राय से मदद की गुहार लगाई थी। परि...