वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मलेशिया में सेलंगीर ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में भारतीय पैरा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। व्हीलचेयर वर्ग में वाराणसी के महेश प्रताप को गोल्ड मेडल मिला। स्टैंडिंग वर्ग में अशोक कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी पहले भी अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक मिल चुके हैं।मलेशिया ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में 16 सदस्यीय भारतीय टीम ने भाग लिया। टीम ने कुल नौ पदक जीते। अइली तिवारीपुर गांव (चौबेपुर) के महेश प्रताप, भीखीपुर (मिर्जामुराद) के अशोक कुमार यादव और रामनगर (बड़ागांव) के संतोष कुमार पांडेय भी शामिल रहे। हालांकि व्यक्तिगत कारणों से संतोष कुमार पांडेय नहीं पहुंच सके। यह भी पढ़ें- विश्व एथलेटिक्स दिवस पर विशेष: होनहार अर्श ने दिलाई जिले को अंतरराष्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.