पूर्णिया, सितम्बर 14 -- बैसा, एक संवाददाता। मलेशिया में सीमांचल के कई युवकों के फंसे होने की खबरों के बीच बैसा प्रखंड के मीरपुर गांव के दो परिवारों की चिंता बढ़ गई है। गांव के मोहम्मद सज्जाद के 22 वर्षीय पुत्र रिजवान आलम और मो. नुरसलाम के 23 वर्षीय पुत्र शब्बीर के परिजन दोनों युवकों की सकुशल घर वापसी की आस लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, दोनों युवकों से बीते सात अगस्त को आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से उनका संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों युवकों से करीब एक लाख 70 हजार रुपये लिए गए थे। इसके बाद उन्हें मलेशिया भेजा गया। युवकों से संपर्क नहीं होने के कारण परिजन लगातार चिंतित हैं। उनका कहना है कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर रकम ली थी इसलिए एजेंट युवकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करे...