मलेशिया में फंसे पति को घर बुलाने को एजेंट को दिए सवा तीन लाख
गोरखपुर, अगस्त 28 -- हाटाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मलेशिया में फंसे पति को सकुशल घर वापस बुलाने के लिए महिला ने एजेंट के खाते में सवा तीन लाख रुपये भेज दिए। आरोप है कि रकम लेने के बाद एजेंट ने न तो मलेशिया की कंपनी को रुपये दिए और न ही पति को घर भेजने में मदद की। अब रकम वापस करने में भी टालमटोल कर रहा है। परेशान महिला ने गगहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डिहुलपार निवासी सरिता चौहान ने पुलिस को बताया कि उनके पति स्वतंत्र चौहान मलेशिया की एक कंपनी में काम करते हैं। कुछ समय से उनकी तबीयत खराब है और वह छुट्टी लेकर घर आना चाहते हैं, लेकिन कंपनी के अधिकारी उन्हें आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। महिला के अनुसार, स्वतंत्र ने कंपनी से कुछ रुपये एडवांस लिए थे। कंपनी ने एडवांस की रकम वापस किए बिना उन्हें घर भेजने से इनकार कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.