कुआलालंपुर, नवम्बर 19 -- मलेशिया घूमने जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अहम खबर है। देश ने भारतीय नागरिकों को मिलने वाली वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा खत्म करने का फैसला किया है। 1 जनवरी 2027 से मलेशिया जाने वाले सभी भारतीयों को यात्रा से पहले वैध वीजा लेना अनिवार्य होगा। अभी तक भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा मलेशिया जाने की सुविधा मिल रही थी। मलेशिया के इमिग्रेशन विभाग (JIM) ने 17 नवंबर को जारी नोटिस में इस बदलाव की जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, नए साल की शुरुआत से भारतीय नागरिकों को मलेशिया पहुंचने से पहले वैध वीजा हासिल करना होगा।1 दिसंबर से शुरू होंगे वीजा के लिए आवेदन नए नियम लागू होने से पहले भारतीय नागरिकों को वीजा आवेदन का मौका दिया जाएगा। मलेशिया के लिए 1 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन वीजा आवेदन शुरू हो जाएंगे। इच्छुक यात्री MyVIS...