जयपुर, मार्च 9 -- राजधानी जयपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है। श्याम नगर थाना पुलिस ने बिटकॉइन इनवेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी माइनिंग सर्वर का वीडियो दिखाकर लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए फंसाते थे और मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये ऐंठ लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गैंग ने 244 लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 10 करोड़ रुपये की ठगी की। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश शर्मा (29) निवासी हनुमान वाटिका आमेर, जितेंद्र सिंह (46) निवासी ऑफिसर कॉलोनी कनकपुरा करधनी और चमन सिंह (52) निवासी शेखावटी नगर रोड नंबर-14 हरमाड़ा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 एटीएम कार्ड, 37 मलेशियाई करेंसी (रिंगिट), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.