मऊ, मार्च 6 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत निवासी एक युवक की मलेशिया में गुरुवार की रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस घटना की खबर जब परिजनों को मिली तो रुदन चित्कार मच गया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित परिजनों को ढांढस बधाने के लिए जुटे रहे। परिजनों ने बताया कि 35 वर्षीय उमा तीन वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने मलेशिया गया था। गुरुवार को रात लगभग नौ बजे अपने कमरे से पत्नी से बातचीत किया। उसके साथ कमरे में मौजूद लोगों ने बताया कि सोते समय अचानक दो बजे रात्रि को उसकी तबीयत खराब हुई और सीना पकड़कर चिल्लाने लगा। आनन फानन में उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सहित माता-पिता का रो-रो कर हाल बेहाल है। उमा...