कानपुर, अप्रैल 22 -- मलेशिया में 23 से 27 अप्रैल के बीच होने वाली ओपन डार्ट्स चैम्पियनशिप के लिए इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट्स संगठन की ओर से भारतीय टीम के घोषणा की गई। 15 सदस्यीय टीम में प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान के खिलाड़ियों ने जगह बनाई। संगठन के महासचिव महेंद्र सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए कानपुर के शैलेश कुमार को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। वहीं, घोषित हुई भारतीय टीम में कानपुर के राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता और महेंद्र प्रताप सिंह को जगह मिली है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के व्हीलचेयर वर्ग में कानपुर के राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, मुंबई के दत्त भारती और वाराणसी के महेश प्रताप का चयन हुआ। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आलोक मलेशिया का चयन वहीं, स्टैंडिंग वर्ग में रायबरेल...