आजमगढ़, जून 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। मलेशियाई नागरिकता लेने के बाद जनपद में सरकारी योजना का लाभ लेने वाले पर कार्रवाई हुई। निजामाबाद थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी का दो लाख 33 हजार 465 रुपये को जप्त कर सरकारी खाते में सोमवार को जमा करा दिया।

आरोपी की पहचान निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के मूल निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस उर्फ मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह ने मलेशिया की नागरिकता ली है, और पासपोर्ट भी बनवा लिया है। इसके बाद भी वह भारत में रह कर स्वयं को भारतीय नागरिक दर्शाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते हुए कई सरकारी योजना का लाभ लिया है। जानकारी होने पर निजामाबाद थाना की पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। 25 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में पता चला कि आरोपी ने कूटरचित अभिलेखों के आधार पर...