दुमका, मई 31 -- इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी)के एक जवान भीम सोरेन की बीमारी से मौत हो गई। जवान मलेरिया बीमारी से पीड़ित था और वह दुमका के जटापाड़ा गांव का निवासी था। चायबासा के आरीपीड़ी पिकेट में तैनात जवान भीम सोरेन कुछ दिन पहले ही छुट्टी में घर लौटा था। जवान को मलेरिया हो गया था और उसका इलाज दुमका के पीजेएमसीएच में चल रहा था। रविवार को अचानक जवान की तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। जवान के निधन होने पर दुमका के आईआरबी के जवानों में शोक की लहर दौड़ गई। इंडिया रिजर्व बटालियनके समादेष्टा के निर्देश पर जवान को सलामी दी गई। यह भी पढ़ें- 17--शहीद लखीन्द्र मुंडा को पुलिस एवं परिजनों ने दी श्रद्धांजलि मौके पर आईआरबी मुसाबनी से पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष एसआई रतन कुमार महतो,सचिव नुनूजान हेम्ब्रम,राजेश रंजन प्रसाद के अलावे रामचन्द्र हेम्ब...