मलेरिया से बचाव को लेकर जागरुकता कार्यक्रम
गिरडीह, जून 15 -- गावां, प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह जून में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां द्वारा उच्च विद्यालय सेरूआ, उत्क्रमित मवि बादीडीह, मवि तिलैया एवं मवि मंझने सहित विभिन्न स्थानों पर सोमवार को मलेरिया जागरूकता सह जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि मलेरिया संक्रमित मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, बदन दर्द, उल्टी एवं भूख नहीं लगना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराएं और मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार पूरी दवा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.