प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। 25 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व मलेरिया दिवस के उपलक्ष्य में लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के पूरे केशवराय परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया।क्विज प्रतियोगिता का आयोजन माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग और कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस 2024 बैच के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने सम्मानित किया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सोमनाथ ने जागरूकता व्याख्यान प्रस्तुत दिया। उन्होंने मलेरिया से मुकाबला करने में शीघ्र निदान, प्रभावी एवं त्वरित उपचार, वाहक नियंत्...