देवघर, जून 12 -- सीएचसी प्रभारी डॉ.जियाउल हक के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखंड के सारठ, डिंडाकोली व झिलुवा पंचायत में मलेरिया फाइलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया पीड़ितों को बांटी गई एमएमडीपी किटस्वास्थ्य जानकारी इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने सारठ पंचायत की मुखिया ममता देवी की मौजूदगी में मौजूद ग्रामीणों को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू जैसे संक्रमित बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है। इसलिए हमें इन बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों के प्रकोप से बचना जरूरी है। इसके लिए हमें अपने घर एवं आसपास में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कहा कि गंदगी व जल जमाव में बीमारी फैलाने ...