देवघर, मई 21 -- सारवां,प्रतिनिधि। चिकित्सा प्रभारी सारवां के निर्देश पर डहुआ पंचायत अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखोरिया के बंदरचुटा गांव में गुरुवार को मलेरिया घनात्मक मरीज कारू पासवान के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मरीज के घर के सभी सदस्यों सहित गांव के अन्य लोगों का आरडीके किट के माध्यम से मलेरिया की जांच की गई। बताया कि जांच में सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव साफ-सफाई, मच्छरदानी के उपयोग एवं बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान में एमपीडब्ल्यू सर्वेश्वर सिंह, बिरेन्द्र बिक्रम, जयकांत तांती, अजय कुमार चौधरी, प्रभात मिश्रा व चालक परशुराम सिंह शामिल थे। यह भी पढ़ें- गांवों में पहुंचा आयुष विभाग, बांटी गई होम्योपैथि...