मलेरिया से पूर्वी सिंहभूम में तीन मौतों पर सरकार अलर्ट
रांची, जुलाई 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते माह मलेरिया से हुई तीन मौत और लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य के सभी उपायुक्तों को पत्र जारी कर मलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभाव से व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि राज्य में जून माह को 'मलेरियारोधी माह' के रूप में मनाया गया है। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को मानसून से पहले अलर्ट जारी कर बुखार की जांच, पूर्ण उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी थी। बावजूद इसके पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया से तीन मौत मलेरिया रोधी उपायों में लापरवाही को उजागर करता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.