मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर। जिला मलेरिया विभाग का इंटरनेट सोमवार को सुबह 11 बजे ठप हो गया। नतीजतन कामकाज बंद हो गया। कई जरूरी ईमेल भी नहीं चेक किये जा सके। उधर, मॉडल अस्पताल में भी सोमवार को सर्वर और इंटरनेट धीमा चला। सोमवार होने की वजह से मरीजों की लंबी कतार रजिस्ट्रेशन काउंटर पर थी। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक कतार में खड़े थे। सर्वर के धीमे काम करने से रजिस्ट्रेशन में परेशनी हो रही थी। देर से रजिस्ट्रेशन होने से एंटी रैबीज वैक्सीन लेने में भी मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीजों ने देर से पर्चा कटने के विरोध में आक्रोश भी जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...