चक्रधरपुर, मई 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार प्रचार किया गया। जिला मलेरिया पदाधिकारी मीना मालुडिया, राज्य मलेरिया प्रचार प्रसार पदाधिकारी निलिमा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा तथा मलेरिया निरीक्षक हलदर महतो ने चक्रधरपुर थाना, टोकलो थाना तथा सीआरपीएफ 60 बटालियन में पहुंचकर मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रचार प्रसार किया। इस दौरान जवानों को मलेरिया से बचाव को लेकर उपाय बताया। साथ ही बताया कि बुखार होने पर तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर इसकी जांच कराने को कहा। ताकि मलेरिया पाए जाने पर तुरंत उसका उपचार किया जा सके। यह भी पढ़ें- सारंडा जंगल के विभिन्न कैंपों के जवानों के बीच चला मलेरिया जागरूकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...