गाज़ियाबाद, अप्रैल 25 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के दो विद्यालय ब्लूम पब्लिक स्कूल विजय नगर और जैनमति इंटर कॉलेज कविनगर में दो हजार बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को मच्छरदानी का उपयोग, आसपास जलभराव ना होने देने और ठंड से बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई। इस वर्ष की थीम 'मलेरिया समाप्ति की ओर कदम: अब हम कर सकते है, अब हमारी ज़िम्मेदारी' रखी गई। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी जी.के. मिश्र, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शिवी अग्रवाल, सहायक मलेरिया अधिकारी नरेंद्र कुमार, मलेरिया निरीक्षक रजत शुक्ला व झानेश्वर मणि त्रिपाठी, डॉ. रितु वर्मा, काजल छिब्बर आदि ने भाग लिया।...