गया, अप्रैल 25 -- विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को प्रभावती अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक के नेतृत्व में निकाली गयी जागरूकता रैली में अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टॉफ सहित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण विभाग से स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के कॉम्यूनिटी रेडियो की भी सहभागिता रही। जागरूकता रैली में मच्छर जनित रोगों के प्रकोप से बचाव के उपायों के बारे में नारे लगाये गये। इस मौके पर डॉ. एमई हक ने ​नर्सिंग स्टाफ को मलेरिया जांच के विषय में भी जानकारी दी।अब तक दो मरीज मिले हैं मलेरिया केडॉ. एमई हक ने बताया कि जिले में इस वर्ष अब तक मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। यह भी पढ़ें- मलेरिया के खिलाफ प्रभात फेरी और जागरुकता कार्यशाला इसमें एक फतेहपुर व एक बोधगया का ...