औरैया, अप्रैल 24 -- औरैया, संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चेताया है कि भले ही इस समय जिले में मलेरिया का एक भी केस नहीं है, लेकिन जरा सी लापरवाही आने वाले महीनों में भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा जुलाई से अक्टूबर के बीच सबसे ज्यादा रहता है, इसलिए अभी से जागरूक रहना जरूरी है। जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में 56 और 2025 में 55 मलेरिया के मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष फिलहाल कोई केस नहीं मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुषमा ने बताया कि यह स्थिति लोगों की जागरूकता और विभागीय प्रयासों का परिणाम है, लेकिन इसे बनाए रखना बड़ी चुनौती है।नोडल यह भी पढ़ें- नालों की सफाई न फागिंग, मच्छरों का प्रकोप बढ़ा अधिकारी डॉ. मनोज ने बताया कि अक्सर लोग गर्म...