अलीगढ़, अगस्त 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मलेरिया, डेंगू समेत मच्छरजनित संक्रमण आज भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती हैं। इनके प्रभावी नियंत्रण के लिए समय पर निदान, उचित उपचार, मरीजों की नियमित निगरानी के साथ रोकथाम और जन-जागरूकता जरूरी है। मैरिस रोड स्थित होटल में मंगलवार को आयोजित आईएमए एएमएस के सीएमई में चिकित्सकों ने इन सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। आईएमए एएमएस उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आईएमए एएमएस अलीगढ़ व सनोफी हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित सीएमई का विषय 'भारत में मलेरिया एवं मच्छरजनित संक्रमण: एकीकृत उपचार से संयोजन चिकित्सा तक' रहा। कार्यक्रम में मलेरिया, डेंगू और अन्य मच्छरजनित रोगों के वर्तमान परिदृश्य तथा उपचार की नवीनतम जानकारी पर विचार-विमर्श हुआ। आईएमए एएमएस अलीगढ़ के चेयरमैन डॉ. विपिन गुप्ता ने कहा कि डे...