धनबाद, जुलाई 12 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मलेरिया रोधी माह के मौके पर मलेरिया का स्लाइड संग्रह किया गया। सीएचसी में जांच के बाद मलेरिया के लक्षण की बात सामने आने पर संबंधित मरीज का उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर 403 छात्राओं व शिक्षिकाओं के मलेरिया का स्लाइड संग्रह किया गया। अमरचंद्र मंडल, राजु कुमार, बच्चन हाड़ी, सीमंत महतो, राजेश दां, वार्डेन मधुमिता कुमारी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...