मलेरिया-कैंसर अनुसंधान सेंटर की स्थापना की मांग
शाहजहांपुर, सितम्बर 10 -- शाहजहांपुर। जिले में मलेरिया, डेंगू और कैंसर से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय मलेरिया एवं कैंसर अनुसंधान सेंटर की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। जनराज्य फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मीरा पांडेय की इस जनहित की मांग का जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समर्थन किया है। डीएम ने डीजीआईसीएमआर और राष्ट्रीय मलेरिया संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक को पत्र भेजकर जिले में अनुसंधान सेंटर स्थापित करने का अनुरोध किया है। अजय पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय मलेरिया एवं कैंसर अनुसंधान सेंटर की स्थापना से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित हो सकेगा। सेंटर बनने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम, शोध और बेहतर उपचार की दिशा में प्रभावी काम हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.