जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। जिले में गुरुवार को मलेरिया की जांच के दौरान 25 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र व अस्पतालों के माध्यम से 3756 लोगों की जांच की गई। इनमें 3318 आरडीटी और 438 स्लाइड जांच शामिल है। जांच रिपोर्ट में 20 मरीज ब्रेन मलेरिया मलेरिया और 5 सामान्य मलेरिया के हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पोटका में सबसे ज्यादा 11 मरीजों में ब्रेन मलेरिया के 7 हैं। जबकि, मुसाबनी 5, डुमरिया 5, धालभूमगढ़ 1, जुगसलाई 1, पटमदा 1 एवं सदर अस्पताल से 1 मरीज मिला है। हालांकि, मानगो और बिरसानगर में भी 30 लोगों की जांच हुई लेकिन किसी में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...