बरेली, अप्रैल 6 -- बरसात से पहले मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 'हाई रिस्क' ब्लॉकों और गांवों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। पिछले वर्ष सामने आए मलेरिया के मामलों को देखते हुए इस बार पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। विभाग की ओर से सर्वे, उपचार और रोकथाम के लिए बहुस्तरीय योजना लागू की गई है, ताकि समय रहते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा पंचायती राज विभाग, नगर निगम, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी अन्य जिम्मेदारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष सबसे अधिक मलेरिया के मामले मझगवां ब्लॉक में 592 और मीरगंज में 500 सामने आए थे। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.