मलेरिया के खिलाफ जंग तेज, घर-घर पहुंचकर हो रही है जांच
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में मलेरिया नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक स्तर पर मलेरिया मास सर्वे अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 25 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। जिसके तहत गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य साहिया एवं एमपीडब्ल्यू कर्मी टीम बनाकर क्षेत्र में सक्रिय हैं। ये कर्मी घर-घर पहुंचकर बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान कर रहे हैं और उनका खून जांच के लिए सैंपल ले रहे हैं। जांच के माध्यम से मलेरिया के संभावित मरीजों का समय पर पता लगाकर उन्हें तुरंत उपचार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं अभियान के दौरान सिर्फ जांच ही नहीं बल्कि लोगों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों को साफ-सफाई रखने, आसपास पानी जमा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.