पाकुड़, अप्रैल 25 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा के सभागार में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खालिद अहमद की अध्यक्षता में स्थानीय पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी 25 अप्रैल को मनाये जाने वाले विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व तैयारी और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर बुलाई गई थी। ​बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए समाज में जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस अभियान में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही बीमारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।​डॉ. यह भी पढ़ें- करोड़ों के बजट के बावजूद 'मच्छर राज' कायम खालिद अहमद ने स्वास...