धनबाद, अप्रैल 25 -- झरिया। विश्व मलेरिया दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया द्वारा डीएवी मॉडल स्कूल डिगवाडीह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. दिलीप कुमार और वरुण कुमार ने स्कूली बच्चों को मलेरिया के लक्षण, रोकथाम और इलाज की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दिलीप ने बताया कि मलेरिया से बचाव के लिए घरों के आसपास जलजमाव न होने दें, कूलर और टंकियों की नियमित सफाई करें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत रक्त की जांच कराने और मलेरिया की पुष्टि होने पर 14 दिनों का पूर्ण उपचार लेने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व मलेरिया दिवस : विद्यार्थियों को दी गई जानकारी इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी- ...