आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को सीएमओ कार्यालय में मलेरिया उन्मूलन विषयक संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनआर वर्मा ने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मलेरिया उन्मूलन का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि इस वर्ष की थीम 'मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध : अब हम कर सकते हैं और हमें करना ही होगा' न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि हमारे सामूहिक दायित्व का भी स्मरण कराती है। उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ में पिछले चार वर्षों से मलेरिया का कोई भी इंडीजिनस केस नहीं पाया गया है। यह भी पढ़ें- 40 मीटर रैली में चल मलेरिया के प्रति किया जागरूक यह सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपील की ...