देवघर, जून 19 -- रामचरण सिंह मध्य विद्यालय बामनगामा में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया माह के दौरान स्कूली छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं व शिक्षकों को मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगू जैसी वेक्टर जनित बीमारियों के कारण, लक्षण, बचाव व रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और मलेरिया माह के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि साफ-सफाई बनाए रखना, जल जमाव रोकना, मच्छरदानी का उपयोग करना तथा समय पर उपचार कराना इन बीमारियों से बचाव के प्रभावी उपाय हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा छात्राओं और शिक्षकों से बीमारियों से बचाव के लिए गांव समाज व परिवार के ल...