कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- बीआरसी सिराथू क्षेत्र के प्राथमिक जानकीपुर में मंगलवार को बच्चों को मलेरिया, डेंगू व लू से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापिका डॉ. शालिनी सिंह ने विशेष जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के खतरे और उनसे बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां गंदगी व घर के आसपास रुकने वाले पानी के कारण तेजी से फैलती हैं। इसलिए आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के तहत 'हर रविवार करें मच्छरों पर वार' अभियान के अंतर्गत बच्चों को अपने घर व आसपास पानी जमा न होने देने और नियमित सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कर्मी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दी एचपीवी टीकाकरण, कुष्ठ, कालाजार क...