मलूपुर में मंदिर की जमीन पर कब्जा, लेखपाल की तहरीर पर रिपोर्ट
आगरा, जून 17 -- गांव मलूपुर में मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने पर लेखपाल महादेव सिंह ने थाना खंदौली मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया कि गांव का खसरा संख्या 37 मंदिर के नाम दर्ज खतौनी भूमि है। गांव के ही पवनवीर सिंह द्वारा उक्त भूमि पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा किया जा रहा था l खंदौली लेखपाल महादेव सिंह ने बताया कि कई बार मना करने के बावजूद आरोपित ने गुंडई व दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य जारी रखा और ग्राम पंचायत की भूमि को क्षति पहुंचाई है। मामले मे थाना पुलिस ने लेखपाल की तहरीर के पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रभारी निरीक्षक खंदौली कुलदीप सिंह ने बताया कि लेखपाल महादेव सिंह की तहरीर पर बीएनएस की धारा 329 (3) व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण 1984 की धारा 2 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.