लखनऊ, अप्रैल 8 -- मलिहाबाद, संवाददाता। भक्ति और समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए मलिहाबाद के पूर्व सभासद नरेंद्र यादव काटू ने बुधवार को 650 श्रद्धालुओं के जत्थे को नि:शुल्क हरिद्वार तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया। मलिहाबाद चौराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में सात निजी बसों से श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए विदा किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा की शुरुआत सुबह बुढ़िया शिवालय में पूजा-अर्चना के साथ हुई। वहां से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पैदल मलिहाबाद चौराहे तक पहुंचे। जहां पर उन्हें बसों में बैठाया गया। आयोजक नरेंद्र यादव ने बताया कि स्थानीय लोगों को 11 बार नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में यह ...