लखनऊ, अप्रैल 26 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मोहान रोड मलिहाबाद में महाराजा मल्लिहा पासी स्मृति द्वार को लेकर शनिवार से शुरू हुआ धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं पासी समाज के विभिन्न संगठनों के युवाओं ने रविवार को भी हंगामा किया इससे लखनऊ-हरदोई हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मगर प्रशासन की सख्ती से प्रदर्शनकारी कुछ देर में ही शांत होकर वापस लौट गए।मल्हिया पासी स्मृति द्वार को लेकर बीते मंगलवार से शुरू हुआ धरना रविवार को भी जारी रहा। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, विधायक जयदेवी कौशल और उनके समर्थकों द्वारा शुरू किए गए धरना में रविवार को विधायक ब्रजेश रावत, अमरेश कुमार रावत समेत कई लोगों ने अपना समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने दलित स्वाभिमान पर किया हमला: सुदर्शन वहीं कुछ संगठनों के आह्वान पर सूरज पासी, योगेश पासी, सोहेलदेव, बीर...