लखनऊ, मार्च 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम की ओर से की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने मलिहाबाद में विरोध प्रदर्शन कर मौलाना का पुतला फूंका। विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रवादी संगठनों ने इस घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए मलिहाबाद एसीपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शन में सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, रोहित प्रजापति, मीनू श्रीवास्तव, हिंदू जागरण मंच के अनिल सिंह, भाजपा नेता केएल दुबे, विश्व हिंदू परिषद, मलिहाबाद व्यापार मंडल आदि संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...