लखनऊ, मार्च 17 -- लम्बे इंतजार के बाद सोमवार देर रात मनोनीत किये गये भाजपा सभासदों का मंगलवार को श्री गोपेश्वर गोशाला मलिहाबाद में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। मनोनीत सभासद राजेश लोधी, राजेन्द्र बाबा और राम प्रसाद सोनवानी का लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अरविन्द शर्मा, एलडीबी के चेयरमैन मिथलेश यादव, गोशाला प्रमुख उमाकांत गुप्ता, प्रमोद पाठक, भोलानाथ गुप्ता, जगतपाल यादव, रूपेश मिश्रा आदि द्वारा नामित सभासदों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...