लखनऊ, जनवरी 22 -- मलिहाबाद बार एसोसिएशन के विजयी प्रत्याशियों ने बुधवार को तहसील सभागार में शपथ ली। मलिहाबाद बार का चुनाव अप्रैल 2025 में सम्पन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जेके सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व पूर्व अध्यक्ष कलीम शिकोह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सम्राट सिंह यादव, उपाध्यक्ष मध्य आलोक शुक्ला, उपाध्यक्ष कनिष्ठ जयकुमार, महामंत्री कमलेश कुमार आदि पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्य अतिथि ने अधिवक्ता हितों के लिये संगठित रहकर संघर्ष करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...