लखनऊ, जुलाई 10 -- पीजीआई क्षेत्र में चोरों ने मलिहाबाद थाने में तैनात दरोगा के बंद घर को निशाना बनाकर 30 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय दरोगा ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ छोटे बेटे का मुंडन कराने विंध्याचल गई थीं। शुक्रवार शाम परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला। पीजीआई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। रायबरेली हाईवे स्थित हैवतमऊ मवैया निवासी दरोगा संजय यादव वर्तमान में मलिहाबाद थाने में तैनात हैं। वह अधिकतर समय थाने में ही रहते हैं। उनके घर पर पत्नी कविता यादव और दो बेटे शिवांश (6) व वायु (3) रहते हैं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जीआईसी प्रवक्ता के घर में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए शातिर क्या हुआ घटना के समय दरोगा ने बताया कि बुधवार को पत्नी ...