लखनऊ, अप्रैल 11 -- मलिहाबाद, संवाददाता। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची, तो सफलता कदम चूमती है। इसे सच कर दिखाया है मलिहाबाद के चैना गांव निवासी रविकांत दीक्षित ने। रविकांत ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस-2023) की परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 118वीं रैंक हासिल कर पीसीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। समीक्षा अधिकारी के रूप में चयन के बाद शनिवार को जब रविकांत पहली बार अपने गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। चैना तिराहे से उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ एक खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे सम्मान के साथ गांव लाया गया। ग्रामीणों और परिजनों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के सरनाम सिंह यादव ने मिठाई बांटकर सभी का मुंह मीठा कराया।6 सितंबर 2001 को चैना गांव मे जन्मे रविकांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.