मेरठ, मार्च 10 -- टीपीनगर थाना क्षेत्र में बागपत रोड स्थित मलियाना के पास राजवाहे में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। टीपीनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मलियाना रजवाहे के पास छह से सात दिन करीब 35 वषीय युवक का शव मिलने की सूचना मिली। शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया। शव करीब छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में राजवाहे में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके हाथ पर उमेश यादव लिखा हुआ है। ब्रह्मपुरी सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.