बिहारशरीफ, जून 22 -- मलिन बस्ती के घरों में पानी नहीं, बिजली की व्यवस्था भी रामभरोसे बस्ती के पास लगा नल-जल ही इनके लिए सहारा घरों में शौचालय न स्नानघर, खुले में ही धोते हैं बर्तन पानी नहीं आने पर कुआं या दूसरी जगहों से ढोने को विवश सोहसराय में मलिन बस्ती के पास ही नदी किनारे गंदगी का है अंबार रेलवे गेट गंगानगर की बस्ती के पास रहता है सालों से जलजमाव दोनों मोहल्लों के 95 घरों में रह रहे 400 से अधिक लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं मलिन बस्तियां फोटो : गंगा नगर : बिहारशरीफ रेलवे क्रॉसिंग गंगा नगर मलिन बस्ती में लगे सालों से खराब चापाकल को दिखाते लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले लोग आज भी पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सोहसराय स्थित नदी किनारे की मल...