प्रयागराज, मार्च 11 -- आर्य कन्या डिग्री कॉलज में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती के निवासियों उनकी समस्याओं को जाना एवं सर्वेक्षण करना सीखा। डॉ. चित्रा चौरसिया ने लक्ष्य गीत सिखाया तो डॉ. अनुपमा ने एनएसएस के बारे में जानकारी दी। डॉ. राधारानी ने डिजिटल साक्षरता पर व्याख्यान दिया। शिविर में उपप्राचार्य प्रो. इभा सिरोठिया, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. भारती, डॉ. सुधा, डॉ. दामिनी, डॉ. शिवानी समेत आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...