सीवान, जून 24 -- गुठनी,एक संवाददाता। नगर पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के सामने आज भी शिक्षा, रोजगार और भोजन की समस्या सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। वर्षों से झुग्गी-झोपड़ियों में जीवन यापन कर रहे परिवार मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिकांश परिवारों को दो वक्त की रोटी जुटाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- कबाड़ चुनकर महिलाएं और बच्चे करते हैं कमाईमहिलाओं की स्थिति मलिन बस्तियों में रहने वाली अधिकांश महिलाएं स्थानीय होटल, दुकानों और घरों में मजदूरी का कार्य करती हैं। वहीं पुरुष दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काम नहीं मिलने की स्थिति में कई परिवारों के सामने भोजन की समस्या उ...